फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : गौशाला का निरीक्षण कर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गो पालकों से किया संवाद

Sun, 04 Sep 2022 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

डिप्टी सीएम गौशाला पहुंचते ही ईओ, एसडीएम प्रशासक ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गौशाला में गऊ माता को तिलक लगाकर माला पहना कर पूजा अर्चना किया। इसके बाद गुड़़ और हरा चारा खिलाया।
विज्ञापन
Kaushambi : भरवारी में गोशाला का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद भरवारी के पल्हाना कान्हा गौशाला में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने रातों रात कान्हा गौशाला को सजाया गया। पल्हाना स्थित कान्हा गौशाला का निर्माण सन 2020-21 में 165.89 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौशाला में रविवार सुबह दस बजे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कान्हा गौशाला पहुंचे।

विज्ञापन



डिप्टी सीएम गौशाला पहुंचते ही ईओ, एसडीएम प्रशासक ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गौशाला में गऊ माता को तिलक लगाकर माला पहना कर पूजा अर्चना किया। इसके बाद गुड़़ और हरा चारा खिलाया। गौशाला में बने गोबर गैस संयंत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद गौशाला में पीपल के पेड़ का पौधरोपण किया। वृक्षारोपण के बाद मौजूद कर्मचारियों, बीजेपी पदाधिकारियों से कुशल क्षेम पूछी।


गौशाला में कार्य करने वाले गो सेवकों से पूछा कि गौशाला कितने बजे आते हो तो उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे आते है। पांच बजे चले जाते हैं। गौसेवको से पूछा कि वेतन कितना मिलता है तो, गौसेवकों ने बताया कि 9500 रूपये मिलते हैं। डिप्टी सीएम ने ईओ एसडीएम प्रशासक को निर्देशित किया कि गोसेवको को वेतन समय से दिया जाए। गौशाला में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक चायल, सिराथू, मंझनपुर , ईओ गिरीश चन्द्र, एसडीएम प्रशासक दीपेंद्र यादव, सीवीओ रचना दीक्षित सहित अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें