फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : छात्र को पीटने के बाद भाग रहे युवकों की कार पलटी, ग्रामीणों ने दबोचा

Sat, 29 Oct 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

प्रयागराज की तरफ से कार सवार कुछ लोग शनिवार दोपहर पिपरी गांव पहुंचे। इस दौरान स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र को कार सवारों ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कौशांबी : पिपरी गांव के पास पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी गांव में शनिवार को सरेराह छात्र को पीटने के बाद भाग रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार सवार छात्र शुक्रवार को स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का बदला लेने पहुंचे थे। प्रयागराज की तरफ से कार सवार कुछ लोग शनिवार दोपहर पिपरी गांव पहुंचे। इस दौरान स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र को कार सवारों ने पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर हो रही मारपीट देख गांव के लोगों ने ललकारा तो कार सवार गाड़ी मोड़कर भागने लगे। इस दौरान घर के बाहर बैठी वृद्धा चमेला देवी को कार ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन



घटना देख ग्रामीणों ने दौड़ाया तो कार सवार प्रयागराज-कौशाम्बी मार्ग से होते हुए भागने लगे। हड़बड़ी के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार अश्विनी शर्मा, अस्मित सिंह, ओम सिंह, शिवम कुशवाहा निवासी पोंगहट थाना धूमनगंज को पकड़ लिया और पिपरी पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को हिरासत में ले लिया।


घटना में कार सवारों को चोट नहीं आई है। कार सवारों ने बताया शुक्रवार को उनके साथी का पिपरी कोतवाली के लोधउर निवासी छात्र कंचन सिंह से स्कूल में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों तरफ से जुटे छात्रों के बीच मारपीट हुई। इसी घटना का बदला लेने के लिए वे लोग पिपरी आए थे। उधर, कार की टक्कर से जख्मी चमेला देवी को तिल्हापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें