फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के कोरियो गांव में शनिवार दोपहर एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोती का पुरवा मजरा कोरियो निवासी इंद्रजीत सिंह (30) का शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद इंद्रजीत अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक इंद्रजीत कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग परेशान हो गए। वह लोग कमरे में गए तो देखा कि इंद्रजीत का शव छत के चुल्लू में रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। घटना देख परिवार के लोग अवाक रह गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को खबर दी। परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत की पत्नी से अनबन रहती थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें