फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिला युवा कल्याण और उद्यान अधिकारी समेत छह अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 06 Sep 2023 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण और उद्यान अधिकारी समेत छह अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने दिखाए सख्त तेवर
फोटो संख्या- 28
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलक्ट्रेट में बुधवार को अफसरों की एक बैठक हुई। इसमें डीएम ने विकास कार्यों के साथ आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिला युवा कल्याण अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी समेत छह अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
डीएम सुजीत कुमार ने बैठक में आईजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। इसमें दो या इससे अधिक शिकायत डिफाल्टर मिलने पर छह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। इन अफसरों में जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एडीओ (पंचायत) मूरतगंज, सीएचसी नेवादा के प्रभारी चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा, आईटीआई के प्राचार्य शामिल हैं। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। अगली बैठक में लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई होगी। बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि जिस भी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे हैं, उन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष तहसील की मदद से हटवा लें। सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि हर सरकारी इमारत में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाई जाए। इसके अलावा डीएम ने गोशालाओं में हरे चारे की बोआई, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


-
भव्य शोभायात्रा के साथ गांव से ब्लॉक तक लाए जाएं कलश
बैठक के दौरान ही सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने कहा कि 11 से 23 सितंबर तक मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम होगा। सभी बीडीओ और ईओ ग्राम पंचायतवार व वार्डवार माटी के संकलन का स्थल चिन्हित कर लें। कलस्टरवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सूची उपलब्ध कराएं। विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। तिरंगा व बैनर भी लगवाया जाए। आमजन से एक मुट्ठी मिट्टी और एक चुटकी चावल घड़ा में एकत्र किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत से यह कलश शोभायात्रा के साथ ब्लॉक मुख्यालय लाया जाए। यहां से जनपद स्तर पर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन



-
गेहूं और धान के साथ तिलहन की भी खेती करें किसान
मंझनपुर। डायट मैदान में बुधवार को जिला स्तरीय तिलहन गोष्ठी का आयोजन हुआ। सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि गेहूं और धान के साथ तिलहन की फसल भी किसान लगाएं। उन्होंने मोटे अनाज की महत्ता भी बताई। कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसका उपयोग करके विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग लगातार काम कर रहा है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम ने किसानों को विपरीत परिस्थिति में भी अपनी फसल काे बचाने के उपाय बताए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें