फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती महिला को मार डाला

Wed, 06 Sep 2023 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती महिला को मार डाला
विज्ञापन

- मृतका के मां की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के टिकरीनागी में एक गर्भवती महिला की मौत मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता की मां का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को मार डाला।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव की कमला देवी पत्नी जयचंद्र विश्वकर्मा ने अपनी बेटी अंजली देवी (23) की शादी दो साल पहले पश्चिमशरीरा कोतवाली के टिकरीनागी गांव में रतीभान के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। छह माह की गर्भवती होने के बाद भी ससुरालियों का जुल्म कम नहीं हुआ। आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी को ससुरालियों ने सोमवार को बेरहमी से पीटा। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति रतीभान, देवर उदयभान, चंद्रभान, सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें