सैनी कोतवाली क्षेत्र के मोचारा गांव में मंगलवार रात थ्रेसर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। रात में वह साथियों के साथ गेहूं की मड़ाई करने के लिए गया था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
मोचारा गांव का अजय सिह (35) पुत्र रमेश सिंह मजदूर है। मंगलवार रात वह एक थ्रेसर में गेहूं की मड़ाई करने के लिए गया था। गेहूं की मड़ाई करते समय बोझ में पड़ीर् इंट थ्रेसर में फंस गई। इस पर साथियों के साथ वह जान बचाकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान अजय थ्रेसर की चपेट में आने से लहूलुहान हो गया। साथी को खून से लथपथ देख युवकों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन घर वाले उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।