फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अवैध संबंध के शक में युुवक व युवती को खंभे से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयबपुर मंगौरा गांव में अवैध संबंध के शक में शुक्रवार रात युवक व युवती को बिजली के खंभे से बांधकर पीटते-पीटते जख्मी कर दिया गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोेनों को चंगुल से छुड़ाया। युवती की तहरीर पर उसके चाचा व भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

तैयबपुर मंगौरा निवासी रामनरेश की बेटी लक्ष्मी सरोज (19) शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद छत पर सोने चली गई थी। इस बीच गांव के पितई लाल के साथ उसके चाचा दिनेश, मुकेश, अनिल, छोटू और भाई सावंत के अलावा गुड्डू और प्रहलाद आए। गाली-गलौज करते हुए लक्ष्मी पर गांव के लवलेश से अवैध संबंध का आरोप लगाने लगे।
विरोध करने पर आरोपी लक्ष्मी को पीटने लगे। उसे खींचते हुए घर के बाहर लेकर आए और बिजली के खंभे से बांधकर पीटने लगे।
इसी बीच उधर से गुजर रहे लवलेश को देखा तो और आग-बबूला हो गए। उसे भी खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया। युवक व युवती को चंगुल से मुक्त कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर दी है। नामजद आरोपियोें के खिलाफ केस दर्ज कर जख्मी लक्ष्मी व लवलेश को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी सावंत व गुड्डू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें