फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो पक्षों में चली लाठी, छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के टेनशाह आलमाबाद के मड़ूकी में पानी भरने के विवाद में दो पक्ष में जमकर लाठी चली। मारपीट में छह लोग जख्मी हुए। दोनों तरफ से तहरीर लेकर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मड़ूकी निवासी धर्मराज का गांव के ही बृजेंद्र कुमार से शनिवार सुबह करीब 10 बजे पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी चलने लगी। मारपीट में धर्मराज उसकी पत्नी सरिता देवी, भाई रमेश सिंह, भाभी रामकुमारी व दूसरे पक्ष से बृजेंद्र की बहन पार्वती व भाई कमलेश जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। लहूलुहान हालत में दोनों पक्ष मंझनपुर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि जख्मी लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें