फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 18 Nov 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के बरियावां गांव में रविवार की सुबह एक महिला ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

बरियावां गांव निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ चंद्रमा यादव सऊदी अरब में रहते हैं। उसकी पत्नी दीपा देवी (25) अपनी एक बेटी और सास-ससुर के साथ घर पर रहती थीं। परिजनों के मुताबिक दीपा को आंखों से दिखाई कम पड़ता था। जिसका इलाज चल रहा था। इस बीमारी को लेकर वह परेशान रहती थीं।
रविवार की सुबह करीब सात बजे सास पशुओं को चारा-पानी देने के लिए गोशाला गई थीं। इसी बीच दीपा छत के चुल्ले में रस्सी का फंदा लगाकर लटक गई। गोशाला से लौटने के बाद कमरे में बहू को फंदे से लटकता देख सास के होश उड़ गए। घर में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें