राधेश्याम मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता है। उसकी पत्नी धुरपती खेती किसानी कर बच्चों का भरण पोषण करती है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह अन्य बच्चों को साथ में लेकर घर में प्रियंका पाल (12) को छोड़कर खेत की तरफ चली गई।
कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर गांव में कक्षा सात की एक छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में निकली सरिया में बंधी रस्सी से लटका मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
राधेश्याम मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता है। उसकी पत्नी धुरपती खेती किसानी कर बच्चों का भरण पोषण करती है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह अन्य बच्चों को साथ में लेकर घर में प्रियंका पाल (12) को छोड़कर खेत की तरफ चली गई। खेत से वह दोपहर दो बजे के करीब जब घर पर पहुंची तो घर के बने कमरे का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसकी पुत्री प्रियंका गले में फंदा बनी रस्सी के सहारे झूल रही थी।
यह देख वह चीखने चिल्लाने लगी तो पड़ोसी जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची शहजादपुर चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा की मृतक किशोरी उच्च प्राथमिक विद्यालय अंदावा में कक्षा सात की छात्रा थी।