फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का पकवान बनाते वक्त झुलसी महिला ने दम तोड़ा, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कोतवाली के वैशकांटी गांव में शुक्रवार को होली का पकवान बनाते वक्त लगी आग में झुलसी विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बैशकांटी गांव की मनोरमा देवी (29) पत्नी रामकेश गृहणी थी। शुक्रवार रात वह घर पर होली के पकवान बना रही थी। इस दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। मनोरमा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया।
चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन में आग बुझाने के बाद मनोरमा को इलाज के लिए मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें