Death of a young man going to play Holi with friend in-laws
- फोटो : KAUSHAMBI
दोस्त के साथ बाइक से ससुराल होली खेलने जा रहे चाट कारोबारी की हादसे में मौत हो गई। घटना में उसके साथ रहा दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी है। इलाज के लिए उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
नगर पालिका परिषद भरवारी निवासी हीरालाल (30) चाट कारोबारी था। शुक्रवार को वह अपने साथी गौरा रोड निवासी कुलदीप कुशवाहा के साथ बाइक से सोरांव स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह लोग प्रयागराज के नवाबगंज कोतवाली इलाके में पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने कुलदीप को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, घटना की जानकारी नवाबगंज पुलिस ने हीरालाल के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। नवागंज पुलिस ने हीरालाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।