फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा पहुंची अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ी, कस्बे में किया फ्लैगमार्च

विज्ञापन
A contingent of paramilitary force reached Charva, did flag march in the town - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की एक टुकड़ी चरवा पहुंची। स्थानीय कस्बे में भ्रमण कर अमन और शांति बनाए रखने की अपील की गई। इससे पूर्व इन जवानों ने नक्सली हमले में शहीद हुए जवान चंद्रमणि यादव को याद किया और उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रमणि 2014 में छत्तीसगढ़ के सुखना में तैनात थे। दिसंबर 2014 में नक्सलियों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने के बाद विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बलों को भी सौंपी गई है। इसी क्रम में जवानों की टुकड़ी ने सीआरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार, कंपनी कमांडर देवेश कुमार व चरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा की अगुवाई में चरवा बाजार में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें