कोखराज कोतवाली के सिहोरी पुल के समीप बुधवार शाम राजस्वकर्मी से नकाबपोश बदमाश तमंचा सटाकर बाइक व नकदी लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
प्रयागराज के मुंडेरा निवासी अमर सिंह मंझनपुर तहसील में लेखपाल हैं। तहसील का काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे।
जैसे ही सिहोरी पुल के पास पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद नकदी, मोबाइल व बाइक लेकर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से अमर कोतवाली पहुंचे और वारदात की जानकारी दी।