फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष-संजय को विज्ञान ज्योति सम्मान मिला

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 22 नवंबर से बाराबंकी में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कौशाम्बी के छह छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं। ये बच्चे देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम से भी मिलेंगे। वहीं जिले में विज्ञान के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आयुष साहू और संजय कुमार प्रजापति को जिला विज्ञान कांग्रेस की ओर से विज्ञान ज्योति सम्मान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वावधान में शनिवार को विज्ञान कांग्रेस की जिलास्तरीय प्रतियोगिता भरवारी स्थित कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंका में हुई। इसमें 29 स्कूलों के 48 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने ऊर्जा की संभावनाएं, उपयोग, संरक्षण और स्थानीय समस्याओं पर आधारित सर्वे और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। बच्चों के इन्हीं सर्वे और प्रोजेक्ट के आधार पर राज्यस्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए अनुराग जायसवाल (नेशनल इंका भरवारी), रश्मि मौर्या (गंगा प्रसाद साहू इंका देवीगंज), श्रेया द्विवेदी (कस्तूरबा गर्ल्स इंका भरवारी), सुष्मिता पांडेय (ओसा इंका ओसा) और जूनियर वर्ग में मुदिता पांडेय (एएसबी स्कूल समदा), लकी यादव (कस्तूरबा गर्ल्स इंका भरवारी) का चयन किया गया। जिला विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक ने बताया कि अब ये छात्र-छात्राएं अपने प्रोजेक्ट 22-24 नवंबर तक होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर डीआईओएस मुकेश रायजादा, बीएसए अशोक यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉ आशीष कुमार, डॉ एसके सिंह, डॉ ओपी गुप्ता, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें