फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिका ने टेंपो में मारी टक्कर, कई घायल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के विदासिन के समीप इंडिका सवार असलहाधारियों ने एक टैंपों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे मां बेटी समेत आधा दर्जन लोगों को चोटें आई। ग्रामीणों के दौड़ने पर सवार लोगों ने फायरिंग करने के साथ ही असलहा लहराना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जमा लोगों के दौड़ने पर युवक भाग निकले। मौके पर जमा लोगों ने घायलों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया। जहां से महिला को गंभीर स्थिति में एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पीरानगर गांव निवासी सीमा देवी (32) पुत्री देवनाथ शुक्ला अपनी चार वर्षीय पुत्री डाली के साथ ससुराल से मायके बुधवार की शाम जा रही थी। कुंडा कस्बे से वह टैंपों पर बैठकर आगे बढ़ी, रास्ते में विदासिन के समीप इंडिका ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसका पैर पूरी तरह पिस गया, जबकि अन्य सवारों को हल्की चोटें आई। चीख पुकार सुनकर जमा लोगों ने इंडिका को रोकने का प्रयास किया तो सवार लोगों ने पहले असलहे लहराए, बात बढ़ी तो फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास को गांवों के लोग भी दौड़ पड़े। भीड़ आती देख असलहाधारी युवक फरार हो गए। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने इंडिका पलट दी। घायल सीमा को सीएचसी कुंडा लाया गया, जहां गंभीर स्थिति में एसआरएन इलाहाबाद भेजा गया। लोगों में चर्चा है कि इंडिका पास के ही गांव का कोटेदार चला रहा था तथा उसमें ग्राम प्रधान का छोटा भाई एवं अन्य लोग सवार थे। जिन्होंने पूरी तरह से दबंगई करने का प्रयास किया। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें