नेवादा विकास खंड के भगवानपुर बहुंगरा गांव में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। पिछले दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ के निर्देश पर डीसी मनरेगा विजय श्रीवास्तव ने प्रकरण की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
ब्लॉक के भगवानपुर बहुंगरा में रोजगार सेवक ने अपनी मां के नाम पर जॉब कार्ड बनवाकर 2.80 लाख की मजदूरी का भुगतान करा लिया। जबकि, उसकी बुजुर्ग मां बिना सहारे के चल भी नहीं पाती हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर अफसरों ने जांच की तो यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन
नेवादा विकास खंड के भगवानपुर बहुंगरा गांव में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। पिछले दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ के निर्देश पर डीसी मनरेगा विजय श्रीवास्तव ने प्रकरण की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
जांच में पता चला कि यहां रोजगार सेवक विजय नारायण ने अपनी 90 वर्षीय मां के नाम पर प्रधान, तकनीकी सहायक व सचिव से मिलकर तालाब खोदाई, नाली निर्माण समेत अन्य प्रकार के कार्य में मजदूरी कराई। इसके बाद 2.80 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। जांच के दौरान जिम्मेदार इस काम से जुडे़ प्रस्ताव, वर्क आर्डर, जॉब कार्ड, बिल बाउचर आदि नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
डीसी मनरेगा ने रोजगार सेवक को दोषी मानते हुए डीएम को पत्रावली भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधान, तकनीकी सहायक व सचिव भी बराबर के दोषी हैं। इनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद कार्रवाई की जाएगी।