फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हमसफर बने 82 जोड़े

विज्ञापन
82 couples became humsafar in the Chief Minister's mass marriage ceremony - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिकशुक्रवार को मंझनपुर, कौशाम्बी व सरसवां विकास खंड में सामूहिक विवाह समारोह का अयोजन हुआ।
विज्ञापन

समारोह में धूमधाम से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 82 जोड़ों की शादी कराई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक लाल बहादुर ने नव दंपती को आशीर्वाद व सरकार की तरफ से मिलने वाली उपहार राशि प्रदान की। इसके अलावा प्रत्येक बेटी को उन्होंने अपनी तरफ से साड़ी भेंट की।
गरीब की बेटी के विवाह के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू की है। योजना के तहत इसमें बीपीएल परिवार की बालिग बेटी की शादी का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से कन्या खाते में 35 हजार का फिक्स डिपॉजिट किया जाता है। इसके अलावा 15 हजार का गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया जाता है।
मंझनपुर में आयोजित समारोह में ब्लॉक प्रमुख सरला राय, अश्वनी त्रिपाठी, गुलाब चंद्र कुशवाहा, अरविंद द्विवेदी, ओम प्रकाश पासी, कमला कांत त्रिपाठी, आलोक राय आदि मौजूद रहे। इधर, सरसवां में आयोजित समारोह में विवाह समारोह का आयोजन किया गया
विज्ञापन

। यहां अकबर सिंह, दिनेश पांडेय, बृजेश मिश्र, तिलक नारायण द्विवेदी, ओम नारायण मिश्र, मनोज सिंह, बीडीओ सरसवां देवकुमार, एडीओ कपिल मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, आदित्य पाल, वीडीओ सत्य प्रकाश पांडेय राजेंद्र मिश्रा, निखिल सिंह, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें