68 workers came to Doaba by labor special train
- फोटो : KAUSHAMBI
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से दोआबा आए 68 श्रमिक
सिराथू। श्रमिकों के लिए चलाई जा रही स्पेशन ट्रेन से मंगलवार की सुबह 68 श्रमिक सिराथू रेलवे स्टेशन पर उतरे। उन्हें नाश्ता कराए जाने के बाद बसों से क्वारंटीन सेंटर के लिए रवाना कर दिया गया।
मंगलवार को श्रमिकों को लेकर दिल्ली से प्रयागराज जा रही स्पेशल श्रमिक ट्रेन सुबह करीब नौ बजे सिराथू आई। यहां कौशाम्बी के 68 श्रमिक उतरे। पहले से ही सूचना होने पर एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ रामवीर सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार और चेयरमैन सिराथू राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सभी श्रमिकों को नगर पंचायत की ओर से नाश्ते के लिए केला, बिस्किट और पानी दिया गया। श्रमिकों में करीब 46 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चे रहे। एसडीएम ने बताया कि सिराथू क्षेत्र के 23 श्रमिकों को सेंट मारिया में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। शेष मंझनपुर और चायल क्षेत्र केे थे। उन्हें दो बसों में बिठा कर उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।