476 left Navodaya Vidyalaya entrance exam
- फोटो : KAUSHAMBI
476 ने छोड़ दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
जिले के आठ केंद्रों पर 1962 ने दिया इम्तिहान
मंझनपुर। सख्त पहरे के बीच शनिवार को जिले के आठ केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 476 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा नहीं लिया। 1962 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह से दाखिला होता है। इसके लिए बच्चों से ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पंजीकृत विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा कराई जाती हैं। नवोदय विद्यालय टेंवा की 80 सीटों के लिए इस बार जिले भर के करीब 2436 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसके लिए ब्लॉकवार आठ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एसएवी इंटर कॉलेज सैनी, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी, दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चायल, करारी इंटर कॉलेज करारी तथा नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी समेत सभी केंद्रों पर परीक्षाएं कराई गईं। डीआईओएस एसके सिंह ने सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती कर रखी थी। इसके अलावा नवोदय विद्यालय की तरफ से नियुक्त सभी 19 पर्यवेक्षक मुस्तैद रहे। विद्यालय के प्राचार्य विमल कुमार मिश्र, परीक्षा प्रभारी पी कैथवास, एसके राय एवं मुकेश कुमार ने ओसा, करारी, भरवारी आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि पंजीकृत विद्यार्थियों में 476 ने परीक्षा नहीं दी है।