फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीजल बेचने का झांसा देकर ट्रैक्टर चालक से 39 हजार ऐंठे

Sat, 16 Mar 2024 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल बेचने का झांसा देकर ट्रैक्टर चालक से 39 हजार ऐंठे
विज्ञापन

- करारी कोतवाली के दरियापुर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली के दरियापुर गांव के एक ट्रैक्टर चालक को जालसाज ने 39 हजार रुपये का चूना लगा दिया। डीजल बेचने के नाम पर रुपये लिए फिर पेट्रोल पंप लेकर ड्रमों में तेल भराने के दौरान जालसाज भाग गया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

दरियापुर गांव के शहंशाह उर्फ़ सोनू ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। 14 मार्च को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति आया। सोनू को बताया कि वह एडहरा गांव में पानी की टंकी का निर्माण करवा रहा है। टंकी में कुछ समान मंझनपुर से ट्रैक्टर से लाना है। सोनू से भाड़ा तय होने के बाद युवक ने बताया कि उसे कंपनी से डीजल काफी मिलता है। वह सस्ते रेट पर डीजल दिलवा सकता है। सोनू उस व्यक्ति के झांसे में आकर लगभग 60 हजार रुपये का डीजल 39 हजार रुपये में लेने तय कर लिया। इसके जालसाज सोनू को लेकर मुकीमपुर स्थित एक पेट्रोल पंप में डीजल देने के लिए बुलाकर ले गया। सोनू से ड्रम में डीजल भरवाने के लिए कहा व मैनेजर के केबिन में 39 हजार रुपये लेकर चला गया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें