फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सऊदी भेजने के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी, मांगने पर जालसाज ने पीटा

Sat, 16 Mar 2024 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी भेजने के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी, मांगने पर जालसाज ने पीटा
विज्ञापन

- शिकायत पर कारारी कोतवाली पुलिससेन रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली इलाके के एक युवक से जालसाजों ने सऊदी भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। युवक को जब सऊदी का वीजा नहीं मिला तो उसने पैसों की मांग की। इस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के गिठूरा गांव के लालचंद्र ने बताया कि उसकी मुलाकात चरवा कोतवाली के रतगहा गांव के दीपक कुमार से हुई थी। दीपक ने उसे बताया कि सऊदी में वह कई लोगों को नौकरी दिला चुका है। उसे सऊदी जाना है तो एक लाख रुपये लगेंगे। लालचंद्र ने झांसे में आकर दीपक को एक लाख रुपया दे दिए। इसके बाद दीपक फर्जी पासपोर्ट बीजा बनवाकर लालचंद्र को दे दिया। लालचंद्र जब एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे ठगी की जानकारी हुई। वापस लौटने पर लालचंद्र ने रुपये वापस मांगा तो उसे दो अप्रैल 2023 को करारी कोतवाली पिपरी गांव में विजय कुमार के घर पर बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दीपक, अमीनपुर संवरों का रेहान और विजय कुमार ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। लालचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने अदालत का सहारा लिया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें