फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: सिर्फ सात शिकायतें निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस मंगलवार जगह बुधवार को आयोजित हुआ। चायल तहसील में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिकायतें सुनीं। 135 में सात की शिकायतों का निस्तारण किया गया। साथ ही मातहतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन



संपूर्ण समाधान दिवस की शुरुआत डीएम ने पिछली बार आई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के साथ किया। निस्तारण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान करीब 135 फरियादियों ने डीएम के सामने इंसाफ की गुहार लगाई। इनमें कमलेश कुमार पुत्र स्व. रामखेलावन निवासी डिहवा ने अपनी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे की शिकायत की। इसी तरह सन्नो देवी पत्नी गोकुलराम ग्राम रसूलपुर टप्पा द्वारा राजीव गांधी विद्युतीकरण न कराए जाने की शिकायत की। सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत मोहिद्दीनपुर गौस निवासी लालजी, अजय, अशोक, राजेंद्र आदि ने एक साथ की।

डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम व एक्सईएन विद्युत को कार्रवाई का निर्देश दिया। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने अन्य के लिए मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इसी तरह मंझनपुर व सिराथू में तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस संबंधित एसडीएम की देखरेख में हुआ। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डीडीओ, परियोजना निदेशक राकेश मिश्र, एसडीएम व तहसीलदार चायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें