फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद जागे अफसर, पढ़ाया शालीनता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। लखनऊ में एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड पुलिस के अफसर महकमें के सिपाहियों की आदत में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस और जनता के बीच किस तरह का सामंजस्य स्थापित किया जाए, इसे लेकर बुधवार को पुलिस आफिस में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सिपाहियों व यूपी-100 के स्टाफ के साथ बैठक की। एएसपी ने कहा अपराधियों का सामना करते वक्त ज्यादा जोश दिखाने की जरुरत नहीं है। किसी व्यक्ति को अगर रोका जाता है तो उसका शालीनता के साथ परिचय लिया जाए।
विज्ञापन


रोकने का मकसद बताया जाए। इसके बाद भी अगर सामने वाला सहयोग नहीं करें तो कोतवाली लाकर कार्रवाई की जाए। सड़क पर गुजरने वाला हर शख्स अपराधी नहीं होता। इसलिए पुलिस को जनता के साथ व्यवहार बेहतर करना होगा। इससे जनता उन्हें बिना किसी भय के अपराधियों के बारे में सूचना देगी। अपराध और अपराध की प्रवृत्ति को ध्यान में रखकर ही किसी तरह का एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें