फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी व तीन सिपाही समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
30 people met corona positive in kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दोआबा में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में 30 लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक चौकी प्रभारी व तीन सिपाही शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमितों की तैनाती वाली कोतवाली व चौकी को सैनिटाइज कराने के साथ ही 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंदप्रकाश मणि ने बताया कि गुरुवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में शिविर लगाकर 404 संदिग्धों की जांच कराई गई। इसमें 114 की एंटीजेन किट से व 38 की ट्रूनेट जांच की गई। जबकि 252 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया। एंटीजेन किट की जांच में नौ लोग संक्रमित निकले।
विज्ञापन

इसमें समशाबाद चौकी के प्रभारी व सरायअकिल कोतवाली में तैनात तीन सिपाही के अलावा मनौरी के चार लोग शामिल हैं। इसके अलावा लैब से आई 59 रिपोर्ट में 21 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में चायल क्षेत्र के 13, मंझनपुर के छह, नेवादा व कनैली क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। बताते चलें कि सरायअकिल कोतवाली में तीन दिन पहले भी एक सिपाही संक्रमित निकला था। डिप्टी सीएमओ के मुताबिक ज्यादातर पहले संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव आए हैं। संक्रमित सिपाहियों की कोतवाली व चौकी इंचार्ज की पुलिस चौकी को सैनिटाइज कराते हुए 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इस तरह से अब तक जिले में 544 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 370 स्वस्थ भी हो चुके हैं। फिलहाल 149 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें