कौशाम्बी निवासी व्यवसायी शमीन अहमद जाफरी से जमीन के नाम पर 24 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इतना ही नही नहीं, धमकी दी गई कि जमीन लेनी है तो पांच करोड़ की रंगदारी देनी होगी।
इसपर पीड़ित ने अपर मुख्य सचिव गृह उप शासन से लिखित शिकायत की। उनके आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता व सुधीर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
चायल के महगांव निवासी शमीन ने बताया कि उन्होंने एक जमीन का सौदा चालीस लाख रुपये में तय किया था। इसके लिए 24 लाख रुपये दे दिए थे और 16 लाख देने बाकी थे। आरोप है कि 24 लाख देने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं किया गया।
अब पैसे मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर परेशान भी किया जा रहा है।
धमकी दी जा रही है कि जमीन लेनी है तो पांच करोड़ की रंगदारी देनी होगी। नहीं तो गंभीर मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देंगे।