फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरसवां ब्लॉक के 13 गांवों में 2.16 करोड़ रुपये से होंगे 24 विकास कार्य

विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के शिवरा गांव के मुख्य मार्ग पर हो रहा नाला निर्माण। संवाद
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक ने 13 गांवों में 2.16 करोड़ से जल निकासी के लिए नाली, नाला, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग व बाउंड्रीवॉल आदि के 24 कार्यों के टेंडर जून निकाले गए थे। बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो सके थे लेकिन विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है। सभी कार्यों के एक माह में पूरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ब्लॉक के रत्नावली सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए थे। राज्यवित्त और केंद्रीय वित्त आयोग के तहत 2.16 करोड़ की स्वीकृति मिली थी लेकिन बारिश की वजह से काम प्रभावित थे। अब विकास कार्यों में फिर से गति आई है। उम्मीद है कि एक माह में कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। शिवरा, लौंगावा, कोरीपुर, अंधावा, सरसवां समेत 13 गांवों में नाला, नाली, खडंजा, इंटरलॉकिंग के कार्य होंगे।
शिवरा गांव के मुख्य मार्ग में अनिल के घर के बंधवा तालाब तक नाला निर्माण में 9.90 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। गांव के विजय कुमार, सोनू, अरुण आदि ने बताया कि पूरे साल सड़क में जलभराव की समस्या से मोहल्ले के लोग जूझ रहे थे। नाला निर्माण होने के बाद समस्या से निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह से बरौली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सुखलाल प्रजापति के घर तक नाला निर्माण में 9.90 लाख रुपये, कोरीपुर गांव में सड़क से भोला तिवारी के खेत तक नाला निर्माण में 9.90 लाख रुपये, रायपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय से उमाशंकर के खेत के पास तक खड़ंजा निर्माण में 9.96 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें