फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बोलेरो व ऑटो से टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग पर बोलेरो की यात्रियों से भरी एक ऑटो से टक्कर हो गई। इस दौरान ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अपनी पुत्री की शादी के लिए रिश्ता देखने आए थे।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह ऑटो चालक हैं। उनकी ऑटो गांव के लक्ष्मी नारायण (40) बुक कराकर परिवार के साथ पहाड़ी आए थे। वह अपनी बेटी राधा देवी के लिए रिश्ता देखने के लिए पहाड़ी के एक घर में रुके थे। इसके बाद देर शाम को वह सब ऑटो से कौशाम्बी की ओर चले तो राजापुर मार्ग पर सामने से तेज गति से आई
बोलेरो ने ऑटो पर टक्कर मार दी। इसमें लक्ष्मी नारायण को गंभीर चोट लगने से निजी अस्पताल से मंझनपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा मृतक की पत्नी संगीता देवी, रामआसरे, रंजना देवी, बनी देवी समेत चालक नरेश जख्मी हो गए। सभी चित्रकूट में इलाज के बाद वापस आ गए। वहीं, पहाड़ी पुलिस हादसे की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें