फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 ट्रेलर है 2022 में पूरी पिक्चर दिखाएंगे : केशव मौर्य

विज्ञापन
अजुहा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम एवं सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्? - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
डिप्टी सीएम एवं सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कहा 2017 ट्रेलर था, 2022 में पूरी पिक्चर दिखाएंगे। कहा पहले चरण के मतदान से ही सपा, बसपा और कांग्रेस समेत विपक्षियों के हाथ पैर फूलने लगे हैं। दावा किया कि एक बार फिर भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री शनिवार की देर रात कौशाम्बी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने विधानसभा सिराथू के अजुहा कस्बे में व्यापारियों से संवाद किया। कहा कि सबका साथ, सबका विकास विकास करने वाली भाजपा सरकार में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2012 के चुनाव में व्यापारी समाज ने उनका सहयोग किया था। लेकिन शनिवार रात नौ बजे संवाद कार्यक्रम में जुटी भीड़ 2022 में उससे भी बड़ी जीत की तरफ इशारा कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक शीतला प्रसाद पटेल, विधायक संजय कुमार गुप्ता जिला, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र अग्रहरि, सुरेश चंद्र अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी, रमेश चंद्र अग्रहरि, मिथिलेश केसरवानी चंद्रपाल, ओमप्रकाश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें