फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 45 दिन के अभियान में बनेंगे 18 नए स्वयं सहायता समूह

Tue, 02 Jun 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूहों के गठन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत अन्य जनपदों से 19 आईसीआरपी टीमों को बुलाया गया है, जो 45 दिनों तक जिले के विभिन्न विकास खंडों में प्रवास कर 18 नए समूहों का गठन करेंगी।
विज्ञापन


प्रत्येक आईसीआरपी दल में पांच महिला स्वयं सहायता समूह सदस्य शामिल हैं। इस प्रकार 19 टीमों में कुल 95 महिला सदस्य समूह गठन और समुदाय को जागरूक करने का कार्य करेंगी।
निर्धारित योजना के अनुसार एक आईसीआरपी दल 45 दिनों में कम से कम 18 स्वयं सहायता समूहों का गठन करेगा। प्रत्येक टीम एक ग्राम पंचायत में 15 दिन तक रुककर न्यूनतम छह समूह बनाने का लक्ष्य पूरा करेगी। जनपद प्रशासन ने बताया कि प्रथम चरण के बाद जालौन जिले से भी 30 आईसीआरपी टीमों के मिलने की संभावना है, जिससे समूह गठन अभियान को और अधिक गति मिलेगी।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आईसीआरपी टीमें गांवों में रहकर महिलाओं को समूह गठन के लिए प्रेरित करेंगी और छूटे हुए परिवारों को मिशन से जोड़ेंगी।-दिव्यांशु सिंह, एनआरएलएम, जिला मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें