फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-सिस्टम से पहली बार मतदान करेंगे सेना के 1715 जवान

विज्ञापन
election
विज्ञापन
देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवान इस बार विधानसभा चुनाव में ई-सिस्टम से मतदान करेंगे। सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, नेवी, एयरफोर्स में तैनात जिले के 1715 जवानों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलेट सॉफ्टवेयर (ईटीपीबीएस) से मतदान कराया जाएगा। यह सुविधा विधानसभा चुनाव में पहली बार होगी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से सेना के रेजीमेंट रिकार्ड ऑफिस को ऑनलाइन पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जा चुके हैं। जिसे डाउनलोड करके जवान अपने गृह जनपद के प्रत्याशी को वोट कर सकेंगे। इससे पहले के चुनावों में पोस्टल बैलेट पेपर डाक से भेजे जाते थे, जिसमें काफी समय लग जाता था। सॉफ्टवेयर से पोस्टल बैलेट पेपर डाउनलोड करने के लिए जवानों को व्यक्तिगत लॉगिन व पासवर्ड भी उपलब्ध कराया गया है। मतदान के बाद संबंधित डाक जिले को भेज दिए जाएंगे।
उनके द्वारा भेजे जाने वाले बैलेट पेपर को ट्रेजरी में सुरक्षित रखवाया जाएगा। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी अपने गृह जनपदों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन, मतदान अधिकारी, चालक, पुलिस अधिकारी व अन्य पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। वह अपना गृहजनपद, नाम, विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य जानकारी देंगे। इसके बाद वह मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जिले के जितने भी आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ आदि सेना में जितने भी जवान हैं उन्हें इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलेट पेपर भेजा जा चुका है। उन्हें लॉगिन और पासवर्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

राजकुमार- प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट
तीनों विधानसभा में इस प्रकार हैं जवान
मंझनपुर-514
चायल- 699
सिराथू -502
कुल-1755
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें