17 found positive including court personnel, 56 active cases
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक साथ 17 लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में जिला कचेहरी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। तीसरी लहर में पहली एक दिन में इतने संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना की तीसरी लहर लगातार आक्रामक होती जा रही है। जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2099 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई।
इनमें से अलग-अलग क्षेत्र के 17 लोग पॉजिटिव निकेल। संक्रमितों में सर्वाधिक 11 लोग मंझनपुर क्षेत्र के शामिल हैं। इनमें दो कर्मचारी जिला कचेहरी के भी हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इनमें 47 मरीज होम आइसोलट हैं।
जबकि बाकी मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अच्छी बात ये रही कि संक्रमण की जद में रहे चार मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
20 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया सुरक्षा कवच
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही लोग बचाव के लिए भी जागरूक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसीलिए टीकाकरण सत्र भी बढ़ा दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल, स्कूल-कॉलेज के साथ ही गांव-गांव शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। शाम पांच बजे तक जिले भर में 20,403 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। इनमें 5797 किशोर व 18 साल ऊपर के 6339 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक शामिल है। जबकि 8048 लोगों टीके की दूसरी खुराक व 219 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई।
आज बंद रहेगी जिला कचेहरी
जिला कचेहरी के दो कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत जिला कचेहरी में दिनभर काम नहीं हुआ। जिला जज ने 22 जनवरी को भी अदालत बंद रखने का आदेश दिया है।प्रोटोकाल के अनुसार संक्रमित कर्मचारियों को 7 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए।