फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से लालबहादुर समेत 17 दावेदारों ने खरीदा पर्चा

विज्ञापन
election
विज्ञापन
भाजपा से लालबहादुर समेत 17 दावेदारों ने खरीदे पर्चे
विज्ञापन

- दूसरे दिन भी किसी ने दाखिल नहीं किया नामांकन, अब तक बिके 51 पर्चे
फोटो नं-
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को भी तीनों सीटों से किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। वहीं, दूसरे दिन भी 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। पर्चा खरीदने वालों में मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लालबहादुर भी शामिल रहे। इसी के साथ ही नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। जिले की तीनों विधानसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए एक जनवरी से नामांकन शुरू हो गया है। दो दिनों में किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है, सिर्फ नामांकन पत्र ही खरीदें जा रहे हैं। बुधवार को भी विधानसभा वार कलक्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में बने रिटर्निंग ऑफिसरों के समक्ष पहुंचकर 17 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। इनमें सिराथू और चायल से छह-छह तथा मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच दावेदार शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य, पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज समेत 34 उम्मीदवार भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं।
विज्ञापन

विधानसभा वार बिके नामांकन पत्र
--------------------------
सिराथू विधानसभा-विजय कुमार शुक्ला (सकिपा), शत्रुजीत पाल (रासपा), बनवारी लाल पाल (लोजपा), दीपमाला पटेल (आसपा), वकील मौर्य (निर्दल), राहुल पांडेय (कांग्रेस), मंझनपुर विधानसभा- लालबहादुर (भाजपा), बाल चंद्र (निर्दल), शैलेंद्र कुमार (लोजपा), राजीव कुमार (निर्दल), धर्मेंद्र कुमार (आसपा)।चायल विधानसभा-अर्चना गौतम (भायुएशपा), राजीव कुमार (लोजपा), राजेंद्र कुमार सिंह (आसपा), सतीश कुमार (निर्दल), यशवंत सिंह (निर्दल), किरन सिंह (विइंपा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें