फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गए किशोर को सर्प ने डसा, मौत

Mon, 09 Aug 2021 12:44 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ गांव में शनिवार की दोपहर एक किशोर को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे गांव के ही एक तांत्रिक के पास ले गए, जहां झड़फूंक के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
14 years old boy died due to snake bite - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ गांव में शनिवार की दोपहर एक किशोर को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे गांव के ही एक तांत्रिक के पास ले गए, जहां झड़फूंक के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम शव को दफना दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


शेरगढ़ निवासी नीरज कुमार मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर उसका बेटा अर्जुन (14) बकरियां चराने गया था। इसी समय झाड़ियों में बैठे जहरीले सर्प ने अर्जुन को डस लिया। हालत बिगड़ने पर अर्जुन के साथ रहे अन्य बच्चों ने सूचना परिजनों को दी। परिजन अर्जुन को एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाने की बजाय गांव में ही एक तांत्रिक के पास झाड़ फूंक कराने ले गए, जहां देर रात तक चले झाड़फूंक के बाद अर्जुन की मौत हो गई। इससे परिजनों मे कोहराम मच गया। रविवार सुबह परिजनों ने अर्जुन के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें