मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज के स्वास्थ्य की जांच करते सीएमओ डॉ संजय कुमार। संवाद
जिले में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। 33 प्राथमिक और तीन शहरी केंद्रों पर 1210 मरीजों की जांच व उपचार किया गया। गंभीर 13 मरीजों को मेडिकल कॉलेज और जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। मेले में 69 चिकित्साधिकारियों और 150 पैरामेडिकल कर्मियों को तैनात किया गया था। जांच के दौरान 117 मधुमेह, 32 उच्च रक्तचाप, 36 नेत्र रोग और 105 बुखार से पीड़ित मरीज मिले। मेले में 87 आभा पहचान पत्र और 114 स्वर्ण कार्ड भी बनाए गए।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज के स्वास्थ्य की जांच करते सीएमओ डॉ संजय कुमार। संवाद