फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आरोग्य मेले में 1060 का हुआ उपचार, छह मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
भरवारी पीएचसी में वृद्ध महिला की जांच करते सीएमओ। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जिले में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में 1060 मरीजों का उपचार हुआ। छह मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेले में सबसे अधिक 73 मरीज डायबिटीज से मरीज इलाज कराने पहुंचे। वहीं, मेले में 13 आभा आईडी और 17 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन


मेले में 47 चिकित्साधिकारियों और 138 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। डायबिटीज के अलावा 15 मरीज हाइपरटेंशन, 21 मरीज नेत्र संबंधी समस्या और 71 मरीज बुखार से पीड़ित मिले।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी, पुरखास और करारी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें