फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वाहन की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 11 Jul 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो10मृतक लाल सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में कादरगंज पुल के पास तीन दिन पहले रात में ट्रैक्टर से बंधी बुग्गी में कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों से अन्य वाहन भी टकरा गए थे। दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए थे। इनमें से घायल एक युवक ने उपचार के दौरान शुक्रवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कादरगंज पुख्ता निवासी लाल सिंह (52) पुत्र सुखलाल बुधवार देर रात ट्रैक्टर से बंधी बुग्गी में अन्य साथियों के साथ सवार होकर गांव लौट रहे थे। कादरगंज पुल के पास पीछे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे पहले बुग्गी में सवार लोग संभल पाते, तभी पीछे से आ रही एक कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गई थी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में ट्रैक्टर-बुग्गी पर सवार टिंकू, लालसिंह, रुकुम सिंह, रामस्वरूप, गोवर्धन, पूरन देवी, अमरसिंह और अमरपाल घायल हो गए थे।
लाल सिंह के रिश्तेदार अतर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें बदायूं के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें गांव ले आए थे। शुक्रवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। मृतक के बड़े बेटे राहुल (14) ने बताया उसके पिता मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार में बड़ी बहन के साथ दो छोटे भाई सुरजीत (12) व आशीष (10) हैं। पिता की मौत के बाद परिजन का रो-राेकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें