फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1273 बीमार, लगी कतारें

विज्ञापन
फोटो20जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करतीं डॉक्टर। संवाद - फोटो : सांप के डसने के बाद ट्रामा सेंटर में उपचार कराती धारा देवी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में अचानक आ रहे बदलाव और उतार-चढ़ाव के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में सुबह से ही पर्चा बनवाने और डॉक्टरों को दिखाने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कुल 1273 मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें बड़ी संख्या में लोग सामान्य बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा रोगों से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को उपचार कराने पहुंचे मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। ओपीडी में चिकित्सकों ने बुखार, खांसी, जुकाम, सांस रोग और त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों का परीक्षण किया। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, ओपीडी में पहुंचे मरीजों में 69 लोग डायरिया से पीड़ित पाए गए। वहीं वयस्क मरीजों में 145 लोग सामान्य बुखार और 127 मरीज सांस संबंधी रोगों से परेशान मिले। इसके अलावा 12 वर्ष से कम उम्र के कई बच्चे भी सामान्य बुखार की चपेट में पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद आवश्यक दवाएं लिखीं और बदलते मौसम को देखते हुए खान-पान में सावधानी बरतने, साफ-सफाई रखने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, लगातार दस्त या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें