फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फंदा लगाने से युवक की मौत

Fri, 10 Jul 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महावर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महावर निवासी भोला (35) पुत्र नेपाल सिंह ने शुक्रवार को अपने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे और उसका शव फंदे से लटका देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर आवाज सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके तमाम रिश्तेदार भी गांव पहुंच गए। परिजन ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी और दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें