फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो साझा करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 42 - थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ वायरल करने
विज्ञापन
सिढ़पुरा। थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि युवक ने तमंचे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। बुधवार को पुलिस ने विवेक उर्फ विनय को नगला भोपालगढ़ी से सरावल जाने वाली सड़क से पकड़ा। विवेक नगला धुआ गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया। आरोपी पर आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें