फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 14 Oct 2024 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षित प्रसव कराने पर एंबुलेंस कर्मियों की सराहना की गई।
विज्ञापन
नवजात - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एंबुलेंस में प्रसव की खबर सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिढ़पुरा की एंबुलेंस में प्रसूता विनीता कुमारी ने एक बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ और सावधानी के साथ सुरक्षित प्रसव संपन्न कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


मामला सिढ़पुरा विकासखंड क्षेत्र का है। गांव लोंगपुर निवासी राजीव कुमार ने अपनी पत्नी विनीता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह 5.15 बजे 102 सरकारी एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। कुछ ही देर बाद एंबुलेंस उनके घर पर पहुंच गई। 

एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एमटी पिंकू कुमार, एंबुलेंस चालक सत्येंद्र कुमार और आशा कार्यकर्ता साधना देवी ने आवश्यक सावधानी बरतते हुए सुरक्षित प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सिढ़पुरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स संगीता ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रोग्राम मैनेजर शुभम सिंह, जिला प्रभारी मोहित श्रीवास्तव और विमल यादव ने एंबुलेंस कर्मियों की सराहना की। एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें