फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: मोबाइल आटा चक्की फटने से महिला की मौत, पिसाई करते समय हुआ धमाका

Sun, 22 Jan 2023 03:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एंजेसी, कासगंज

सार

कासगंज में गेंहू पिसाई कर रही मोबाइल आटा चक्की अचानक फट गई। इसकी चपेट में एक महिला आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
आटा चक्की फटने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सोरोंजी थाना क्षेत्र के मानपुर नगरिया गांव में दो पहिया रोड पर गेहूं की पिसाई के दौरान मोबाइल आटा चक्की फट गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री और चक्की चालक गंभीर रुप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसे में मृत जयदेवी (60) मानपुर नगरिया गांव निवासी थी। शनिवार की सुबह एक सराय निवासी सद्दाम मानपुर नगरिया में दो पहिया रोड पर मोबाइल आटा चक्की लेकर पहुंचा। जयदेवी अपनी पुत्री संतोष कुमारी (25) के साथ गेहूं को पिसवाने चक्की पर पहुंची। इस दौरान अन्य लोग भी अनाज पिसवाने के लिए वहां पहुंचे। बताया जाता है अनाज की पिसाई करने के दौरान अचानक आटा चक्की फट गई, इस दौरान उसके पत्थर इधर उधर बिखर गए। 

पत्थरों की चपेट में आने से जयदेवी के साथ उसकी पुत्री संतोष कुमारी तथा चक्की संचालक सद्दाम गंभीर रुप से घायल हुए। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने जयदेवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्री संतोष कुमारी और चक्की चालक सद्दाम की हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम को भेजा है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें