पीड़ित ने बताया कि शनिवार की रात दस बजे उसकी पत्नी व उसका प्रेमी जीजा और उसके साथ चार अन्य आरोपी उसके घर में आ गए। मारपीट करने लगे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य लोगों ने उसे बचाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मेरठ में हुई थी घटना
मेरठ में कुछ दिन पूर्व पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर उसके टुकड़े नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया था। यह मामला काफी दिन सुर्खियों में रहा था।
ये भी पढ़ें-
UP: कक्षा दो की छात्रा से दरिंदगी...मासूम को खेत में खींच ले गया किशोर, इस हाल में मिली बच्ची; कांप गए परिजन