फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो49गंजडुंडवारा पुलिस की हिरासत में आरोपी।
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंजडुंडवारा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी और गैंग लीडर फरहान को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि गंजडुंडवारा पुलिस ने मंगलवार को सटीक सूचना के आधार पर आरोपी फरहान निवासी मोहल्ला बरी थोक को रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
प्राथमिकी में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम की ओर से गैंग लीडर फरहान और उसके साथियों जाहिद उर्फ लल्ला, अमीर अहमद, जफर और आमिल को नामजद किया था। यह गैंग इलाके में अवैध सार्वजनिक जुआ जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था, जिससे लोक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश के बाद सभी पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के साथ कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सचिन मलिक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कासगंज। पटियाली पुलिस ने आरोपी गोपी कुमार निवासी ग्राम घौसगंज को मंगलवार को पटियाली बाईपास मोड से तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उस पर बीते फरवरी माह में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी के पास से तमंचा बरामद होने पर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
-
दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी राजीव निवासी महमूदपुर थाना सुन्नगढी को मंगलवार को बहरोजपुर रोड खडुईया टीन शेड चौराहा से गिरफ्तार किया। उस पर थाने में दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें