फोटो52सिकंदरपुर वैश्य के गांव बरौना में गंगा में युवक के डूब जाने से हुई मौत के मौके पर एकत्र
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव बरौना में गंगा में नहाते समय मंगलवार की शाम युवक डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से रिश्तेादारी में घूमने बरौना आया था।
जिला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर निवासी सुशील (37) पुत्र प्रहलाद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव बरौना सुशील गुप्ता के घर पर आए थे। मंगलवार की शाम 5 बजे गांव के किनारे बह रही गंगा में नहाते समय युवक गहरे में चले गए और डूबकर लापता हो गए। युवक के गंगा में डूब जाने के बाद उसकी पत्नी बीनू की चीखपुकार मचा दी। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण उसकी ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीण राजेंद्र ने बताया कि आधा घंटा की मशक्कत के बाद उनके शव को गंगा से निकाला। काफी संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि गंगा में डूब जाने से युवक की मौत हुूई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक गांव बरौना रिश्तेदारी में आया था।