फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना, जानें क्या है प्रशासन की तैयारी 

Thu, 10 Mar 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सुबह 8 बजे से पोस्टल वैलेट की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम मशीनों से मतों की गणना शुरू होगी। इस दौरान 700 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। सबसे पहले 8 बजे से पोस्टल वैलेट की गणना होगी। उसके पश्चात 8:30 बजे से ईवीएम मशीनों की गणना प्रारंभ की जाएगी। विधानसभावार मतगणना के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। पोस्टल वैलेट व ई-पोस्टल वैलेट गणना के लिए भी अलग-अलग टेबलें निर्धारित की गई हैं। रिटर्निंग अधिकारियों से विधानसभावार परिणाम प्राप्त होने के बाद प्रेक्षक की अनुमति से परिणाम की घोषणा होगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि मतगणना के दौरान त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के लिए 19-19 टेबलें रहेंगी। 14 टेबल पर ईवीएम से मतगणना की जाएगी। दो टेबल पर ईटीपीवीएस की गणना होगी और दो टेबिल पर पोस्टल वैलेट की गणना होगी। इस तरह से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 57 टेबल मतगणना की रहेंगी। 

उन्होने बताया कि जिले में सर्वाधिक मतदेय स्थल पटियाली विधानसभा में 433 हैं, अमांपुर में सबसे कम 371 मतदेय स्थल हैं। वहीं, कासगंज सदर विधानसभा क्षेत्र में 432 मतदेय स्थल हैं। सबसे अधिक वोट कासगंज विधानसभा क्षेत्र में पड़े। इस विधानसभा में 2,34,284 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, अमांपुर विधानसभा में 1,90,197 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


वहीं, पटियाली विधानसभा में 2,18,709 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना कराने का दायित्व रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर आदि का रहेगा।

700 सुरक्षाकर्मी रहेंगे सुरक्षा में तैनात

मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिससे किसी तरह का व्यवधान मतगणना के दौरान न हो सके। मतगणना परिसर के अंदर अर्धसैनिक बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगा। मंडी परिसर के बाहर बैरियर गेट व बैरिकेडिंग प्वाइंटों पर जिले की पुलिस तैनात की जाएगी। सीओ व थाना प्रभारी अलग-अलग स्थान पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहेंगे। मतगणना परिसर में फायर सर्विस के कार्मिक पूरी व्यवस्थाओं के साथ तैनात रहेंगे। मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल के बाहर एवं अंदर 13 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

चिकित्सकों की टीम भी रहेगी तैनात

मतगणना स्थल पर जहां पांच कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा तीन एंबुलेंस चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के साथ मौजूद रहेंगी, जिससे मतगणना स्थल पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बनी रहें। किसी को कोई दिक्कत हो तो तुरंत चिकित्सा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें