कासगंज के सोरोंजी में मृतक मोहन गिरी का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। कासगंज-बदायूं मार्ग पर सोरोंजी के समीप बुधवार की शाम कमलेश पेट्रोल पंप के सामने एक टैंकर ने मोहन गिरी (36) निवासी नगला गोस्वामी को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मोहन गिरी किसी काम से कस्बे में आया हुआ था। पेट्रोल पंप के सामने वह सड़क किनारे बैठा हुआ था। तभी पहले से ही वहां खड़े टैंकर के चालक ने अचानक बिना देखे टैंकर स्टार्ट कर पीछे की ओर चला दिया। टक्कर पीछे बैठे मोहनगिरी को लगी। वह टैंकर के पहिये के नीचे आ गया और गंभीर घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक टैंकर को तेज गति से चलाकर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।