फोटो39कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजिन के लिए तैयार किया गया
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को बारह पत्थर मैदान सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के 314 जोडे एक दूजे का हाथ थामेंगे। आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी एसडीएम शुशांत सांवरे ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक कन्या के खाते में 60,000 रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। इसके अलावा कन्या को 25,000 रुपये की उपहार सामग्री दी जाएगी। आयोजन हेतु 15,000 रुपये की धनराशि पंडाल, विद्युत, सजावट तथा अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय करने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले पात्र जोड़ों को सीएम सामूहिक विवाह पोर्टल से एसएमएस भेजकर सूचित किया जा चुका है। संबंधित विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी एवं नगरीय निकायों के पटल सहायक को लाभार्थियों को फोन के माध्यम से विवाह स्थल पर समय से पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।