फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में धान खरीद के लिए बढ़ाए गए तीन केंद्र

Wed, 03 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में धान की खरीद के तीन केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। अब तक मात्र 17 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है। केंद्र बढ़ने से खरीद में तेजी आने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले के लिए 7500 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 14 केंद्र निर्धारित किए गए। अभी तक इन केंद्रों पर 210 किसानों से 1278 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो सकी है। धीमी गति से हो रही खरीद को देखते हुए शासन से केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने एक केंद्र गल्ला मंडी में, तथा एक केंद्र अमांपुर और एक केंद्र गंजडुंडवारा में बढ़ाया है। डीआरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीन नए केंद्रों को जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी है। इन केंद्रों को खोलकर खरीद की व्यवस्था निर्धारित कर दी गई हैं। ताकि किसानों को धान की बिक्री करने आने पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अब जिले में 17 केंद्रों पर धान की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें