कासगंज के काशीराम आवासीय कॉलाेनी ततारपुर में मंगलवार की देर रात मगरमच्छ निकल आया। इससे खलबली मच गई। मगरमच्छ के डर से रात भर लोग जागते रहे। पुलिस की मदद से रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को नहर में छोड़ा गया।
विज्ञापन
बस्ती निवासी जमील ने बताया कि उनका ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा हुआ था। अचानक वह बाथरूम जाने के लिए उठे तो उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।
इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को फिर से नहर में छोड़ा। बस्ती के निवासी राजू, चाहत, सलीम आदि ने बताया कि डर की वजह से लोग रात भर जागते रहे। पहले भी बस्ती में कई बार मगरमच्छ निकलते रहे हैं।